Alice Blue Home
URL copied to clipboard

Trending News

Ceinsys Tech: MRSAC से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में उछाल।

Ceinsys Tech Limited को महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (MRSAC) से गोंदिया और नाशिक जिलों में NSMP के तहत मिट्टी सर्वेक्षण और मैपिंग के लिए ₹3.17 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं।

परिचय

एक अग्रणी जियोस्पैटियल सॉल्यूशंस प्रदाता Ceinsys Tech Limited को महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (MRSAC) से ₹3.17 करोड़ के वर्क ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। यह कार्य नेशनल सॉयल मैपिंग प्रोग्राम (NSMP) के तहत गोंदिया और नाशिक जिले के एक भाग में किया जाएगा।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Wheels India: साउथ कोरियन कंपनी के साथ साझेदारी के बाद शेयर में 6% की तेजी

Ceinsys Tech शेयर प्राइस मूवमेंट

30 सितंबर 2025 को Ceinsys Tech Limited का शेयर ₹1,550.00 पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹1,532.65 से 1.13% अधिक था। शेयर ने ₹1,588.80 का उच्चतम (3.66%) और ₹1,542.00 का न्यूनतम स्तर छुआ। सुबह 11:27 बजे तक यह ₹1,554.95 पर ट्रेड कर रहा था, जो 1.45% की वृद्धि है। कंपनी का मार्केट कैप ₹2,774.21 करोड़ रहा।

Ceinsys Tech को मिला सॉयल मैपिंग का वर्क ऑर्डर

Ceinsys Tech Limited ने घोषणा की कि उसे MRSAC से Detailed Soil Survey और Mapping का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह कार्य नेशनल सॉयल मैपिंग प्रोग्राम (NSMP) के तहत गोंदिया और नाशिक जिले के हिस्से में किया जाएगा। 

इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹3.17 करोड़ (GST सहित) है। कंपनी इस प्रोग्राम के लिए MRSAC के साथ इम्पैनल्ड है। प्रोजेक्ट को चार महीने में पूरा करना है।

Ceinsys Tech में प्रमुख निवेशक की हिस्सेदारी

शालू अग्रवाल नाम की निवेशक के पास Ceinsys Tech Limited में 1.07% हिस्सेदारी है। उनके पास 186,151 शेयर हैं जिनकी कीमत ₹28.9 करोड़ है।

Ceinsys Tech 1 सप्ताह, 6 महीने, और 1 साल का शेयर प्रदर्श

Ceinsys Tech Ltd ने पिछले 1 हफ्ते में:l -4.48% गिरावट, पिछले 6 महीनों में -0.05% हल्की गिरावट और पिछले 1 साल में 116% की तेजी दर्ज की हैं।

Alice Blue Image

यह भी पढ़ें: Azad Engineering: Mitsubishi Heavy Industries के साथ ₹651 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन के बाद शेयर में 3.5% उछाल

Ceinsys Tech शेयरहोल्डिंग पैटर्न

ParticularsJun 2025Mar 2025Dec 2024
Promoter51.90%51.90%51.90%
FII4.70%4.70%4.60%
DII1%1%0%
Public43%43%43%

Ceinsys Tech के बारे में

Ceinsys Tech Ltd (BSE: 538734), जिसकी स्थापना 1998 में हुई थी और यह मेघे ग्रुप का हिस्सा है, जियोस्पैटियल और इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है। यह कंपनी डाटा मैनेजमेंट, एनर्जी सिस्टम्स, वाटर मैनेजमेंट, प्रोडक्ट डिज़ाइन और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है।

लेटेस्ट स्टॉक मार्केट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर : उपरोक्त लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, और लेख में उल्लिखित कंपनियों का डेटा समय के साथ बदल सकता है। उद्धृत प्रतिभूतियां केवल उदाहरण के लिए हैं और अनुशंसित नहीं हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्र: आज Ceinsys Tech Limited के शेयर की कीमत क्यों बढ़ रही है?

उ: Ceinsys Tech Limited कंपनी को MRSAC से मिट्टी सर्वेक्षण और मैपिंग का वर्क ऑर्डर मिला है, जिसके कारण शेयर की कीमत बढ़ रही है।

प्र: Ceinsys Tech Limited किस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है?

उ: Ceinsys Tech Limited कंपनी जियोस्पैटियल और इंजीनियरिंग सेवाएं, एनर्जी सिस्टम्स, जल प्रबंधन, उत्पाद डिज़ाइन और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस में विशेषज्ञ है।

प्र:

Ceinsys Tech Limited का मार्केट कैपिटलाइजेशन कितना है?

उ: Ceinsys Tech Limited का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,774.21 करोड़ (ताज़ा ट्रेडिंग डेटा के अनुसार) हैं।

Submit the form, and get to know how you scored!!!

Gainers & Losers

Read More News
गिफ्ट निफ्टी लाइव टुडे अक्टूबर 12: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में तेजी के संकेत
Global Market

गिफ्ट निफ्टी लाइव टुडे अक्टूबर 12: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में तेजी के संकेत

मेटा डिस्क्रिप्शन: गिफ्ट निफ्टी लाइव टुडे अक्टूबर 12 के संकेतों से भारतीय बाजारों में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है। कच्चे

*T&C apply